साकी कभी सखा …’बच्चन’


बनकर साकी कभी सखा जो

लाया अनुपम मधुहाला,

सोना, चाँदी, शीशा रखकर

लाया माटी का प्याला,

जिसने मदिरा से कविता के

प्राणों को कर अमर दिया,

उस साकी को सादर अर्पित

नई नवेली मधुशालाI

-पीयूष यादव

 

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



    सुन्दर नहर यहाँ होगी


    इक सुन्दर नहर यहाँ होगी

    कहता है अफसर आला,

    कुछ ही दिन के बाद यहाँ फिर

    पुल भी है बनने वाला,

    यही बताते, यही सुनाते,

    मेरे दाऊ गुज़र गए,

    यहाँ गयी कुछ सदियों से है

    प्रस्तावित इक मधुशालाI

    -पीयूष यादव

     

    Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



      लगती सुन्दर मधुशाला


      जीवन के हर एक पहलू का अपना आकर्षण होता है..

       

      मदिरालय में जितनी मोहक

      है मन को मादक हाला,

      उतने ही आकर्षक मधु के

      घट हैं औ’ साकीबाला,

      जिसने जीवन के जितने प्रिय

      आकर्षण चखकर देखे,

      उसको उतनी ही सुन्दर है

      लगती जीवन मधुशालाI

      -पीयूष यादव

       

      Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



        अफ़साने सुनना…


        सुनकर के भी जान न पाया

        राज़े-निहाँ भोलाभाला,

        एक ज़रा-सी जुम्बिश में ही

        भाँप गया जो मतवाला,

        खूब सिखाया गुरुकुल ने है

        पढ़ना, लिखना, बतियाना,

        अफ़साने सिखलाएगी सब

        सुनना तुमको मधुशालाI

        -पीयूष यादव

         

        Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



          Powered By Indic IME