मृत्यु


मिट्टी से मिलकर के मिट्टी

हो जाती है मधुहाला,

मादकता भी रूप बदल कर

बन जाती है मृगछाला,

साकी अंतस से बैरागी

होकर इत-उत फिरता है,

और चिरंतन नम होकर के

रह जाती है मधुशालाI

-पीयूष यादव

 

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



सुन्दर नहर यहाँ होगी


इक सुन्दर नहर यहाँ होगी

कहता है अफसर आला,

कुछ ही दिन के बाद यहाँ फिर

पुल भी है बनने वाला,

यही बताते, यही सुनाते,

मेरे दाऊ गुज़र गए,

यहाँ गयी कुछ सदियों से है

प्रस्तावित इक मधुशालाI

-पीयूष यादव

 

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



नए बहाने ढूँढ रही..


समय रहा, पर वक़्त कहाँ था,

पारस कहीं लुटा डाला,

बाती जल-जल क्षीण हुई तो

छाया फिर से तम काला,

पहले बैठी थी आकुल-सी

आहट पर ही आ जाए,

नए बहाने ढूँढ रही अब

ना मिलने के मधुशालाI

-पीयूष यादव

 

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



Powered By Indic IME