नए बहाने ढूँढ रही..


समय रहा, पर वक़्त कहाँ था,

पारस कहीं लुटा डाला,

बाती जल-जल क्षीण हुई तो

छाया फिर से तम काला,

पहले बैठी थी आकुल-सी

आहट पर ही आ जाए,

नए बहाने ढूँढ रही अब

ना मिलने के मधुशालाI

-पीयूष यादव

 

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.



इतिहास


इतिहास क्या… समाचार क्या… सब झूठ के पुलिंदे हैं.. इंडस्ट्रीज़ ऑव् मैनुफैक्चरिंग कंसेंटI

 

चलो रचें इक नया फ़लक अब

बहुत हो गया ये काला,

आग लगाकर भूतनाथ को

चलो मिटादें ये जाला,

ये इतिहास कहाँ है जिसको

तुम बदलो फिर हम बदलें,

छोड़ो अब काबा-काशी को

चलो जहाँ हो मधुशालाI

-पीयूष यादव

 
 
 

Cobwebs of motivated history have completely blackened the sky of true past, no ray of light can pass through. Let’s burn these cobwebs off.
What’s a history that is changed and owned by a few. Oh! leave this Kaba and Kashi now, for future awaits at Madhushala.

– Peeyush Yadav



Powered By Indic IME